=== console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block.
18.8 C
New York
Wednesday, October 14, 2026

बच्चों के लिए इंट्यूशन प्रोग्राम एवं सहज ध्यान योग का सफल आयोजन…

बच्चों के लिए इंट्यूशन प्रोग्राम एवं सहज ध्यान योग का सफल आयोजन…

Ashoka Times…14 august 2026

पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, द आर्ट ऑफ लिविंग, पांवटा साहिब द्वारा किड्स पैराडाइज स्कूल, शमशेरपुर में बच्चों के लिए 5 से 18 वर्ष की आयु वर्ग हेतु इंट्यूशन प्रोग्राम तथा सहज समाधि ध्यान योग का सफल आयोजन किया गया।

इन कार्यक्रमों का संचालन द आर्ट ऑफ लिविंग बेंगलुरु आश्रम की वरिष्ठ फैकल्टी रुक्मणी दीदी द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन में बच्चों ने एकाग्रता, आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं सहज ज्ञान को विकसित करने वाली विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। वहीं सहज समाधि ध्यान योग के माध्यम से प्रतिभागियों को ध्यान एवं आंतरिक शांति का अनुभव कराया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सनी सेवाल, सुमेश वर्मा एवं अर्ची गुप्ता का विशेष योगदान रहा। साथ ही द आर्ट ऑफ लिविंग के सभी स्वयंसेवकों ने पूरे समर्पण एवं सेवा भाव के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर DDC सदस्य अंशुल गोयल का भी विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। आयोजकों ने सभी स्वयंसेवकों, प्रतिभागियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ समाज में सकारात्मकता, शांति और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों को शुभकामनाएं दी गईं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles