9 C
New York
Sunday, November 29, 2026

पीओ सेल नाहन की पुलिस टीम ने उद्घोषित अपराधी (PO) को यमुनानगर से किया गिरफ्तार*

animal image

पीओ सेल नाहन की पुलिस टीम ने उद्घोषित अपराधी (PO) को यमुनानगर से किया गिरफ्तार*

Ashoka time’s…28 Nov 26

दिनांक 27-11-2026 को पुलिस जिला सिरमौर की पीओ सेल नाहन की टीम ने एक उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल राणा पुत्र श्री सुरेंद्र सिंह, निवासी मकान नंबर 177, अमरपुरी कॉलोनी, डाकघर अमर मार्केट, सिसोली रोड, जिला यमुनानगर, हरियाणा के रूप में हुई है। उक्त आरोपी अभियोग संख्या 35/15 दिनांक 19-07-2015, धारा 353, 332, 34 IPC तथा धारा 38-J एवं 51 वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत पुलिस थाना रेणुका जी में दर्ज मामले में उद्घोषित अपराधी था। पीओ सेल नाहन की पुलिस टीम ने आरोपी को दिनांक 27-11-2026 को यमुनानगर (हरियाणा) से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles