=== console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block.
23.7 C
New York
Wednesday, October 14, 2026

*पांवटा पुलिस…13 किलो 680 ग्राम चूरा पोस्त बरामद…3 आरोपी गिरफ्तार*

*पांवटा पुलिस…13 किलो 680 ग्राम चूरा पोस्त बरामद…3 आरोपी गिरफ्तार*

Ashoka Times…13 august 2026

वीरवार को SIU नाहन की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 13 किलो 680 ग्राम चूरा पोस्त बरामद कर 03 आरोपी को गिरफ्तार किया है ।

पुलिस टीम गश्त के दौरान जब रैनबैक्सी चौक के पास मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि तीन व्यक्ति नसीम पुत्र श्री दीन मोहम्मद निवासी गांव पलहोड़ी, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, उसमान पुत्र श्री यामीन उर्फ मीना निवासी गांव जाट्टोंवाला, तहसील छछरोली, जिला यमुनानगर, हरियाणा तथा अली अहमद पुत्र श्री कुरड़िया निवासी गांव डारपर, तहसील छछरोली जिला यमुनानगर हरियाणा जो काफी समय से आपसी मिलीभगत से पांवटा साहिब व आसपास के ईलाका में चूरा पोस्त/डोडे के टुकड़े बेचने का धन्धा करते हैं जो आज भारी मात्रा में चूरा पोस्त/ डोडे के टुकड़े बाहरी राज्यों से लेकर आये हैं तथा अपनी-2 मोटर साईकिल A/F व मोटर साईकिल नम्बर HP17H-8384 पर HP TOLL TAX BARRIER भूपपुर के पास खड़े हैं जिनके पास भारी मात्रा में चूरा पोस्त/डोडे के टुकड़े हैं । जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए उक्त तीनों व्यक्तियों के कब्जे से तलाशी के दौरान 13 किलो 680 ग्राम चूरा पोस्त बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिसपर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब पुलिस में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles