=== console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block.
18.8 C
New York
Wednesday, October 14, 2026

पांवटा साहिब…BRAZA कंपनी में बिगड़ी मजदूर की तबियत…मौत

अस्पताल की बजाय घर फेंक आया कंपनी प्रबंधन…आरोप

Ashoka Times…14 august 2026

पांवटा साहिब BRAZA कंपनी में एक मजदूर की अचानक तबियत बिगड़ गई मजदूर को अस्पताल ले जाने की बजाय कंपनी के लोग उसे घर छोड़ गए और जब तक 108 के माध्यम से इलाज हो पाता मजदूर की मौत हो गई।

मृतक की बहू निशा ने बताया कि उनके ससुर ब्राजा कंपनी में काम करते थे। वीरवार को 5:00 बजे के करीब कंपनी के तीन लोग आए और रेशम सिंह को घर छोड़कर चले गए। उन्होंने बताया कि कंपनी के लोगों ने उन्हें बताया था कि सुबह 10:00 बजे से ही रेशम सिंह की तबीयत खराब थी। और कंपनी परिसर में ही उन्हें आराम करने के लिए बिठाया गया था। परिवार के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय रहते रेशम सिंह को इलाज मिल जाता तो उनकी मौत नहीं होती उन्होंने पूरा का पूरा लापरवाही का मामला बताया है और कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं।

वहीं दूसरी और बेहड़े वाला गांव के लोगों में भी रोष है उन्होंने कहा कि जब कंपनी में 10:00 बजे के करीब रेशम सिंह की तबीयत बिगड़ गई थी तो कंपनी प्रबंधन को चाहिए था कि वह उसे अस्पताल ले जाते इलाज करवाते और परिवार को इसकी सूचना देते लेकिन BRAZA कंपनी ने बेहद असंवेदनशील और लापरवाही बरतते हुए एक मजदूर को बिना इलाज करवाए कंपनी कैंपस में पड़े रहने दिया।

वहीं दूसरी और पुलिस सूत्रों की माने तो अभी तक परिवार के लोगों ने कंपनी पर लापरवाही को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है अगर परिवार शिकायत पुलिस अधिकारियों को सौंपता है तो उसे पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती हैं।

वह इस बारे में एसपी सिरमौर निश्चन सिंह नेगी ने कहा कि श्रमिक का पोस्टमार्टम करवाया जा चुका है परिजनों को शव सौंप दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles