10.7 C
New York
Friday, November 27, 2026

संगड़ाह की 3 Limestone Mines के मजदूरों ने ली खान सुरक्षा की शपथ

animal image

संगड़ाह की 3 Limestone Mines के मजदूरों ने ली खान सुरक्षा की शपथ

वालिया माइन परिसर संगड़ाह में आयोजित हुआ 35th Mine Safety Week

DGMS की टीम ने चूना पत्थर खदान कामगारों को दी सुरक्षित खनन संबंधी जानकारी

Ashoka time’s…27 Nov 26

संगड़ाह। नागरिक उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के साथ लगती 3 चुनाव खदानों के कामगारों के लिए सुप्रियांक वालिया की संगड़ाह चूना पत्थर खदान पर गुरुवार को 35वें में खान सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। DGMS गाजियाबाद एवं श्रीनगर द्वारा गठित टीम के संयोजक राजेंद्र पाठक व सदस्य रवि भूषण सिंह तथा डीके सिन्हा द्वारा खान मजदूर को खान सुरक्षा संबंधी शपथ दिलवाई गई। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियों ने मजदूरों व अन्य कर्मियों को सुरक्षित खनन व माइनिंग के दौरान इस्तेमाल होने वाले सेफ्टी बूट, बेल्ट, मास्क व चश्मे जैसे उपकरणों के इस्तेमाल का आग्रह किया। सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभाग की टीम द्वारा चुना खदानों में बैंचिंग तथा अन्य सुरक्षा उपायों का भी निरीक्षण किया गया। जानकारी के अनुसार उपमंडल संगड़ाह में करीब 800 बीघा भूमि पर 5 चूना पत्थर खदानें चल रही है और अन्य 2 पर यह कार्यक्रम शुक्रवार को होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles