18.7 C
New York
Sunday, October 25, 2026

You Tuber बनने के लिए छोड़ दिया घर…दिल्ली में मिला पांवटा साहिब का लापता युवक….

Ashoka Times…5 August 23 paonta Sahib 

यूट्यूबर बनने के लिए निकले एक युवक को पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया है पिछले कई दिनों से इस युवक के मां-बाप बेहद परेशान थे जिसके बाद पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर इस युवक को दिल्ली से बरामद कर लिया है।

चार दिन की कड़ी मेहनत के बाद वैभव शुक्ला को दिल्ली से बरामद किया गया है। Dsp पांवटा साहिब के मार्गदर्शन में पुलिस टीम जिसमे अरुण और मुकेश विशेष रूप से शामिल थे उन्होंने लापता युवक को दिल्ली से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। वैभव शुक्ला के पिता ब्रिजेश शुक्ला और परिजनों ने पांवटा पुलिस का आभार जताया है।

गौरतलब है की जो युवक लापता हुआ था वो पांवटा साहिब के आदर्शन कॉलोनी, तारूवाला का रहने वाला है। जोकि 1 अगस्त को पांवटा साहिब से अचानक लापता हो गया था, परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी थी पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया और लापता युवक को खोज निकाला । युवक दिल्ली क्यों और कैसे पहुंचा इसकी जानकारी अभी परिजनों से सांझा नही की है , उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने वाले तमाम लोगो का आभार भी व्यक्त किया है।

शिक्षा मंत्री ने पांवटा साहिब क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा

प्रथम प्रयास में ही एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में मेरिट…दुर्गम क्षेत्रों से सपने पूरे कर रहे छात्र…

A.K.M स्कूल ददाहू में करवाई गई रंग-बिरंगी प्रतियोगिता…

अचानक आए मलबे में दबा स्कूली छात्र बाल बाल बच्ची जान…

हर्षवर्धन चौहान 5 को पांवटा-शिलाई विधानसभा क्षेत्रों के दौरे पर

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles