पुलिस थाना पच्छाद के अंतर्गत 01आरोपी के कब्जे से 9.82 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद मामला दर्ज*
Ashoka time’s…25 October 26
दिनांक 24 /10/26 को Detection Cell राजगढ़ की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 9.82 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद कर 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । पुलिस टीम गश्त के दौरान जब दाड़ो देवरिया में मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अंशु निवासी कोटला बड़ोग, डाकघर दाड़ो देवरिया, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर, मोटरसाइकिल न0 HP-16AA-1774 पर हेरोइन/चिट्टा लेकर सोलन से कोटला बड़ोग की ओर आ रहा है। जिस पर पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए तलाशी के दौरान उक्त आरोपियों के कब्जे से कुल 9.82 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिस पर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर उउनके विरुद्ध पुलिस थाना पच्छाद में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।

