18.7 C
New York
Sunday, October 25, 2026

अचानक आए मलबे में दबा स्कूली छात्र बाल बाल बच्ची जान…

Ashoka Times…5 August 23PAONTA SAHIB

जिला सिरमौर में सतौन श्री रेणुका जी को जोड़ने वाली सड़क पर एक छात्र की जान उस वक्त आफत में आ गई जब अचानक वह मलबे में गले तक फंस गए अगर आसपास के लोग उसे तुरंत बाहर ना निकालते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

सतोन से रेणुका जी को जोड़ने वाली सड़क में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है दरअसल टिक्कर खाले में अधिक मलबा आने से स्कूल जा रहा छात्र मलबे के ढेर में दब गया जिसकी वीडियो देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे कि कैसे छात्र अपनी जान बचाने के लिए तड़प रहा है।

जानकारी मुताबिक सरकारी सतोन में पढ़ने जा रहा छात्र अचानक टिक्कर खाने के मलबे में धस गया और मिनटों में ही मलबे के ढेर में पूरी तरह से दब गया गनीमत यह रही कि वहां पर आसपास के लोगों ने तुरंत मोर्चा संभाला और मलबे के ढेर को हटाने का प्रयास किया आधा घंटा मशक्कत करने के बाद छात्रों को सही सलामत बाहर निकाला।

आपको बता दें कि 1 महीने से सतोन रेणुका को जोड़ने वाली सड़क के हालात बेहद खराब है लोग रोजाना जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं बस की सुविधा ना के बराबर है छोटे वाहनों की कभी-कभी आवाजाही हो रही है ऐसे मेरे यहां से दर्जनों गांव के लोग परेशान।

सिरमौर जिला में भारी बारिश से 290 करोड़ रुपये का नुकसान-रोहित ठाकुर

पांवटा में चरस के साथ व्यक्ति गिरफतार… पूछताछ जारी

आँखों के स्वास्थ्य को लेकर कर्मचारियों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles