18.7 C
New York
Sunday, October 25, 2026

प्रथम प्रयास में ही एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में मेरिट…दुर्गम क्षेत्रों से सपने पूरे कर रहे छात्र…

Ashoka Times…5 August 23 sirmour 

होनहार बिरवान के होत चिकने पात । इस सूक्ति को चरितार्थ किया है सिरमौर जिला के गिरीपार पिछड़े क्षेत्र हरिपुरधार के निकट गांव थौला के नौजवान प्रियांशु तोमर की नियुक्ति पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में एमबीबीएस के लिए हुई है।

प्रियांशु की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और परिजनों एवं गुरुजनों के इलावा क्षेत्र के लोग भी गदगद हो रहे हैं। प्रियांशु तोमर के पिता लाल सिंह तोमर हिमाचल प्रदेश आयुष विभाग में मुख्य फार्मेसिस्ट के पद पर कार्यरत हैं और उनकी माता हेमा देवी एक साधारण गृहणी है। प्रियांशु तोमर ने दसवीं कक्षा सरस्वती विद्या मंदिर नाहन से उत्तीर्ण की और उसके बाद 11वीं और 12वीं की परीक्षा कैरियर अकादमी विद्यालय नाहन से पास की। उसके पश्चात उन्होंने इसी अकादमी से 2 वर्ष की नीट की कोचिंग ली और अंततः प्रथम प्रयास में ही एमबीबीएस के लिए प्रवेश परीक्षा में मेरिट हासिल कर पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में प्रवेश के लिए स्थान प्राप्त किया।

अपने तीन भाई बहनों में सबसे छोटे प्रियांशु तोमर इस उपलब्धि से बेहद खुश है। वह अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के अलावा अपने माता-पिता को देते हैं। वह बताते हैं कि उन्हें अपनी बहन प्रीति तोमर, जो अटल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल शिमला में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत है, उनसे भी काफी मार्गदर्शन मिलता रहा। उन्होंने बताया कि उनके बड़े भाई शुभम तोमर एनआईटी हमीरपुर में बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र है, उनसे भी काफी प्रोत्साहन मिलता रहा।

प्रियांशु की इस उपलब्धि पर उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और रिश्तेदार और सगे संबंधियों में बहुत खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

A.K.M स्कूल ददाहू में करवाई गई रंग-बिरंगी प्रतियोगिता…

अचानक आए मलबे में दबा स्कूली छात्र बाल बाल बच्ची जान…

सिरमौर जिला में भारी बारिश से 290 करोड़ रुपये का नुकसान-रोहित ठाकुर

पांवटा में चरस के साथ व्यक्ति गिरफतार… पूछताछ जारी

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles