18.7 C
New York
Sunday, October 25, 2026

शिक्षा मंत्री ने पांवटा साहिब क्षेत्र में भारी बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा

राहत एवं पुनर्वास कार्यों की भी की समीक्षा

Ashoka time’s…5 August 23 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज अपने सिरमौर प्रवास के दौरान पांवटा साहिब में उप-मंडल स्तरीय प्रशासन तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ पांवटा क्षेत्र में भारी बारिश से हुये नुकसान की समीक्षा की। शिक्षा मंत्री सिरमौर जिला में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा और राहत एवं पुनर्वास सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा के लिए नियुक्त प्रभारी मंत्री के रूप में सिरमौर प्रवास पर है।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शिक्षा मंत्री ने इस अवसर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बाधित सड़कों, पेयजल योजनाओं और बिजली आपूर्ति को शीघ्र बहाल किया जाये। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभाग आपदा की इस घड़ी में प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगातार बरसात होने से नुकसान भी बढ़ रहा है इसलिए विभागों को और मुस्तैदी के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में लगना चाहिए।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि पांवटा क्षेत्र में भारी बारिश के कारण दो लोगों की जानें गई हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 87 मकानों को भारी बारिश के कारण नुकसान पहुंचा है और नुकसान का आंकड़ा करीब 28 लाख रुपये है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 36 गौशालाआंे को नुकसान हुआ है जिस पर 2.47 लाख रुपये नुकसान का अनुमान है।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग को 4.49 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है जबकि राष्ट्रीय उच्च मार्ग को 3.56 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जल शक्ति विभाग को 17.09 करोड़, विद्युत बोर्ड को 78.72 लाख का नुकसान हुआ है। इसी प्रकार कृषि विभाग को 9.88 करोड़ रुपये तथा उद्यान विभाग को 7.90 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। शिक्षा विभाग को 2.90 लाख, पशुपालन को 4.30 लाख तथा पंचायती राज संस्थानों को 5.35 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

शिक्षा मंत्री ने पांवटा स्थित विश्रामगृह में जन समस्यायें भी सुनी।

पांवटा पहुंचने पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चैहान का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया गया।

शिक्षा मंत्री ने नाहन से पांवटा के मध्य भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा भी लिया तथा प्रभावित लोगों से मुलाकात की।

पांवटा साहिब में अधिकारियों से बैठक करने के उपरांत शिक्षा मंत्री और उद्योग मंत्री शिलाई क्षेत्र में नुकसान का जायजा लेने के लिए रवाना हुये।

इस मौके पर विधायक सुखराम चैधरी, पूर्व विधायक किरणेश जंग, एसडीएम पांवटा गुंजीत चीमा, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, अवनीत लांबा, असगर अली के अलावा कांग्रेस पदाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि के अलावा गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

प्रथम प्रयास में ही एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में मेरिट…दुर्गम क्षेत्रों से सपने पूरे कर रहे छात्र…

A.K.M स्कूल ददाहू में करवाई गई रंग-बिरंगी प्रतियोगिता…

अचानक आए मलबे में दबा स्कूली छात्र बाल बाल बच्ची जान…

सिरमौर जिला में भारी बारिश से 290 करोड़ रुपये का नुकसान-रोहित ठाकुर

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles