Ashoka Times…18 October 2025
हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों के बाद जिला सिरमौर पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। तस्करों वही तस्करों में भी भय का माहोल बनता नजर आ रहा है।
सिरमौर पुलिस लगातार नशा तस्करों, चिट्टा तस्करों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही कर रही है । नशे के ख़िलाफ़ अभियान के तहत दिनांक 17 अक्टूबर SIU नाहन जिला सिरमौर की पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हूई कि एक चिट्टा तस्कर आयुष कुमार पुत्र संजय कुमार जो नीलकण्ठ मोटर बाल्मीकि बस्ती नाहन का रहने वाला है, तथा चिट्टा/ स्मैक बेचने का धंधा काफी समय से कर रहा है । जो अपनी गाड़ी नम्बर HP18B-6565 HYUNDAI XCENT में चिट्टा/स्मैक लेकर कालाअम्ब की तरफ से नाहन की और भारी मात्रा मे मादक पदार्थ चिट्टा/ समैक लेकर आ रहा है । जिस सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति आयुष कुमार के कब्जे से 13.86 ग्राम मादक पदार्थ चिट्टा/स्मैक बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है । उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसके ख़िलाफ़ थाना सदर नाहन मे ND&PS एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।
आरोपी आयुष कुमार को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करके 05 दिन पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया गया है तथा यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आयुष कुमार उपरोक्त चिट्टा/ स्मैक कहाँ से लेकर आता था तथा जिला मे किन लोगों को बेचता है ताकि इस पूरे गिरोह को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।
विशेषज्ञों की माने तो नशे का यह करोबार लगातार तेजी साथ बढ़ रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि आमदनी 100 गुणा तेजी से बढ़ती है। दूसरा बड़ा कारण है कि अगर आप पकड़े जाते हैं तो अदालतें जेल में बढ़ रही अपराधियों की संख्या के दबाव में जल्दी जमानत दे देती है। तीसरा पुलिस की 10 कोशिशों के बाद बड़ी मश्किल से एक अपराधी गिरफ्त में आ पाता है। पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ जल्दी से गवाह नहीं मिलते…उपरोक्त कारण सबसे ज्यादा नशा तस्करों के हौसले बुलंद करते हैं।
वहीं दूसरे मामले में 17 अक्टूबर को पुलिस थाना पुरुवाला की पुलिस टीम ने गश्त के दौरन गुप्त सूचना के आधार पर जगपाल सिंह पुत्र स्व0 रणजीत सिंह निवासी गांव लोभी किरोग, डा0 राजपुर, तह0 पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के कब्जा से कुल 131 ग्राम चरस ब्रामद करने मे सफलता प्राप्त की है। उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसके ख़िलाफ़ थाना पुरुवाला मे ND&PS एक्ट के तहत मुक़दमा दर्ज कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

