13.5 C
New York
Thursday, October 22, 2026

बस हौरन बजाने को लेकर ड्राइवर पर किया हमला…तीन हिरासत में… 

पढ़ें क्या कारण आ रहे सामने

Ashoka Times…21 October 2026

पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना में एक घर के बाहर बस ड्राइवर द्वारा होरन बजाए जाने को लेकर लड़ाई झगड़े का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।

पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना में बस ड्राइवर द्वारा एक घर के बाहर हॉर्न बजाने को लेकर बस ड्राइवर पर हमले का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है मामला बुधवार सुबह तकरीबन साढ़े 8 बजे का है जब एक प्राइवेट बस ड्राइवर धनवीर उर्फ बाबू राम निवासी आंझभोज द्वारा हरिपुर टोहाना में संजय खान, अख्तर, दिलशाद, के घर के सामने हॉर्न बजाने पर उक्त आरोपी इतना गुस्सा हो गए कि उन्होंने ड्राइवर को बुरी तरह से पीट दिया जिसके कारण उसके सिर में गहरी चोट आई है। वही कडेक्टर के साथ भी मारपीट की गई है।

क्यों बढ़ा विवाद…

सूत्रों की माने तो मारपीट के आरोपी अख्तर दिलशाद और संजय खान के घर के सामने एक गुड़ की चरखी है । जहां पर अक्सर बस चालक या अन्य लोग गाडियां रोक कर हौरन बजाते हैं और चरखी पर काम करने वाले व्यक्ति को गुड खरीदने के लिए बुलाते हैं। वहीं गुड़ की चरखी के सामने उपरोक्त आरोपियों का घर है। लेकिन बुधवार को बस ड्राइवर और उक्त आरोपियों में विवाद काफी बढ़ गया और बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी संजय खान दिलशाद और अख्तर ने बस ड्राइवर पर हमला कर दिया जिसमें बस ड्राइवर के सिर पर गहरी चोट आई है।

बस ड्राइवर धनवीर के समर्थन में जुटे लोग…

कुछ देर बाद ही वहां पर बस ड्राइवर धनवीर के समर्थन में गिरीपार से सैकड़ो की तादाद में लोग जुट गए और उन्होंने रास्ता जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही सुत्र बता रहे हैं कि बस ड्राइवर धनवीर व कन्डेक्टर के ब्यान के उपरांत तीनों आरोपियों पर मारपीट और लूटपाट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

क्या बोले पंचायत प्रधान…

वहीं पंचायत प्रधान तेजिंदर सिंह का कहना है कि घर के सामने हॉर्न बजाने को लेकर यह विवाद खड़ा हुआ है। हालांकि मारपीट करना बिल्कुल गलत है। लेकिन पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों पर लूटपाट की धाराएं लगाई जा रही हैं वह बिल्कुल गलत आरोप है और पुलिस को इसकी गहनता से जांच करनी चाहिए। वही आपको बता दे की पंचायत प्रधान तजेंद्र सिंह ने भीड़ को आरोपियों के घर में घुसने से रोका जिसके कारण एक बड हादसा टल गया। जिस तरीके से गुस्साए लोग आरोपियों के घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे उसे देखते हुए हालात और ज्यादा खराब हो सकते थे।

वही इस बारे में जिला पुलिस अधिकारी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पांवटा साहिब में बस ड्राइवर पर हमले मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। इसमें 3 लोगों को डिटेन किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles