17.7 C
New York
Thursday, October 15, 2026

पांवटा साहिब…बेटे ने दराट से किया मां पर जानलेवा हमला…मामला दर्ज…

पांवटा साहिब…बेटे ने दराट से किया मां पर जानलेवा हमला…मामला दर्ज…

Ashoka Times…17 august 2026

पांवटा साहिब क्यारदा गांव में एक बेटे ने अपनी मां पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप हैं कि बेटे ने दराट से अपनी मां के सिर पर वार किया और उसे गंभीर घायल कर दिया।

जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मजिदा W/O जमील R/O गांव क्यारदा, पांवटा साहिब, उम्र-58 ने ब्यान देते हुए पुलिस को बताया कि इसके पास 2 बेटे व 2 बेटियां है। सभी शादीशुदा है। इसका एक बेटा अकरम है, जिसकी पत्नी का नाम अनिशा है,जो इनसे अलग कमरों मे एक ही मकान में रहते है, वहीं माजिदा ने बताया कि उसके साथ इस घर में ही इसकी छोटी बेटी मशरुफा अपने बेटे के साथ रहती है।

मजिदा ने बताया कि 15 अगस्त समय करीब 3.30 PM का होगा जब यह अपनी बेटी मशरुफा व उसके बेटे तनवीर के साथ अपने घर के बरामदे में बैठी थी, तो इसका आरोपी बेटा अकरम अपनी पत्नी अनिशा व अपने साले के साथ जिसका नाम इसे मालूम नहीं है अचानक इनके पास आये और इन पर हमला करके मारपीट शुरु कर दी । इस दौरान आरोपी अकरम अपने साथ लोहे का दरात लाया था, जिससे अकरम ने अपनी मां के सिर पर वार किया, जिसके कारण इसे सिर पर गंभीर चोट आई और सिर से खून निकलने लगा। इस मारपीट के दौरान अनिशा ने तनवीर को भी लात मारी। मारपीट करने के पश्चात ये लोग मौका से भाग गए। मौके से भागते वक्त आरोपी अकरम उसके साल और उसकी पत्नी ने इन्हे जान से खत्म करने की धमकियां दी।

वह इसके बाद घायल माजिद को पांवटा सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर गंभीर हालत में उनका इलाज किया गया माजिद को गंभीर चोटें उसके अपने ही बेटे ने उन्हें प्राप्त से गंभीर घायल कर दिया।

एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles