पांवटा साहिब के घुतनपुर में रात को हाथी की दस्तक, धान की फसल को नुकसान…
Ashoka Times…17 august 2026
गांव घुतनपुर में सोमवार रात करीब **1 बजे एक जंगली हाथी के घूमने** से ग्रामीणों में चिंता का माहौल बन गया। हाथियों ने क्षेत्र में किसानों की धान की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है।
ग्रामीणों के अनुसार, हाथी द्वारा **अनवर अली, नसीम,याकूब और महबूब** की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया गया है। किसानों का कहना है कि हाथी इससे पहले भी कई बार गांव और आसपास के क्षेत्र में आ चुका है, जिसके चलते ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है।
घटना की सूचना मिलने के बाद **वन विभाग की फॉरेस्ट गार्ड हिमानी** ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का जायजा लिया और ग्रामीणों को **जंगली हाथी से सुरक्षित रहने तथा सावधानी बरतने के लिए जागरूक** किया।
ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथी की लगातार आवाजाही को देखते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए तथा किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

