=== console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block.
12.6 C
New York
Monday, October 12, 2026

ए के एम स्कूल को मिले नए पीटीए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष; बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए मिलकर करेंगे काम

ए के एम स्कूल को मिले नए पीटीए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष; बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए मिलकर करेंगे काम

Ashoka time’s…27 September 26

एकेएम सिनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में आज नए शैक्षणिक सत्र के लिए पैरेंट-टीचर एसोसिएशन (PTA) की एक महत्वपूर्ण आम सभा का आयोजन किया गया।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य स्कूल की उन्नति और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव करना था। बैठक में स्कूल प्रशासन, सभी शिक्षक और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से पीटीए का नया अध्यक्ष (President) विशाल वर्मा चुना गया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष (Vice President) के पद पर प्रियंका शर्मा को नियुक्त किया गया है। और पांच मेबर को चुना गया।नई कमेटी के चुने जाने पर पूरे सदन ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।

 

नवनियुक्त अध्यक्ष विशाल वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हमारी प्राथमिकता अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन के बीच एक मजबूत कड़ी बनना है, ताकि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक बेहतरीन माहौल तैयार किया जा सके।” वहीं नवनियुक्त उपाध्यक्ष प्रियंका शर्मा और पांच मेबर ने भी भरोसा दिलाया कि वे स्कूल की हर गतिविधि में अपना पूरा सहयोग देंगे।

स्कूल के प्रधानाचार्य (Principal) सुरेंद्र कुमार ने नए पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह नई टीम स्कूल को सफलता की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles