माजरा सड़क हादसा: पेड़ से टकराकर चकनाचूर हुई कार, मौके पर मची चीख-पुकार
Ashoka time’s…27 September 26
पांवटा साहिब-माजरा मार्ग पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कार सवार युवक को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी में युवक के नवादा निवासी होने की बात सामने आ रही है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे की असली वजह क्या रही, यह जांच के बाद ही साफ होगा।

