=== console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block.
13.2 C
New York
Monday, October 12, 2026

कालाअंब तेज रफ़्तार का शिकार बना इंटर-स्टेट बैरियर, कंटेनर चालक की लापरवाही…दो लोग घायल

कालाअंब तेज रफ़्तार का शिकार बना इंटर-स्टेट बैरियर, कंटेनर चालक की लापरवाही…दो लोग घायल

Ashoka time’s… 27 September 26

हिमाचल-हरियाणा सीमा पर कालाअंब में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने इंटर-स्टेट बैरियर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा सुबह करीब 4:20 बजे हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बैरियर पर बना चेक पोस्ट क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कंटेनर के बैरियर की ओर बढ़ने से लेकर टक्कर होने तक का घटनाक्रम रिकॉर्ड हुआ है।

CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि तड़के एक कंटेनर ट्रक तेज रफ्तार से इंटर-स्टेट बैरियर की ओर आता है। उस समय बैरियर पर कर्मचारी सहित चार लोग मौजूद थे। ट्रक को अपनी तरफ आता देख वहां मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ती है और वे तुरंत पीछे की ओर हटने लगते हैं। इसके कुछ ही क्षण बाद कंटेनर बैरियर से जा टकराता है। टक्कर के बाद चेक पोस्ट का ढांचा क्षतिग्रस्त हो जाता है।

हालांकि, घटना में दो लोगों के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किस कारण हुआ और कंटेनर चालक से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है। दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए बैरियर और चेक पोस्ट का भी जायजा लिया गया है।फिलहाल CCTV फुटेज पुलिस जांच में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकता है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles