दो अलग-अलग मामलों में 73 ग्राम चिट्टा/हेरोइन एवं 1 किलो 193 ग्राम चरस/कैनाविस बरामद
Ashoka time’s…11 October 26
मंडी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार लक्षित एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दो अलग-अलग मामलों में 73 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा 1 किलो 193 ग्राम चरस/कैनाविस बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।
नशे की तस्करी से जुड़े स्रोतों, सप्लाई चैन एवं नेटवर्क को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई जारी है। हिमाचल प्रदेश पुलिस नशे के दुष्प्रभावों से युवाओं को सुरक्षित रखने तथा प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

