13.1 C
New York
Thursday, October 29, 2026

50 हजार की हेरोइन (नशीला पदार्थ) बरामद…दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस रिमांड पर…

Ashoka time’s…20 June 23 

हिमाचल प्रदेश में दो युवकों से 12.50 ग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है।जिसकी कीमत 50,000 बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि दोनों युवक सोमवार सुबह होशियारपुर से हेरोइन की खेप लेकर कार में आ रहे थे। इसी दौरान होशियारपुर से हिमाचल की सीमा में प्रवेश करते ही पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया। लेकिन कार सवार कार को भगा ले आए।

इसी बीच पुलिस ने गगरेट कस्बे में एवं शिवबाड़ी के समीप नाकेबंदी कर दी। मुख्य चौक में गाड़ियां लगाकर जाम जैसी स्थिति पैदा करवाई। लेकिन इसी बीच चिट्टा माफिया ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए भागने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो पाए।

आरोपियों में नादौन तहसील से संबंधित जलाड़ी गांव का रजत कुमार और गगाल गांव का पुनीत शामिल हैं। गगरेट पुलिस की इन दोनों पर कई दिनों से नजर थी। पुलिस की मानें तो दोनों आरोपी हर बार रास्ता बदलकर तस्करी कर रहे थे।

रविवार को भी वे हेरोइन की खेप लेने पंडोगा की ओर से होशियारपुर गए और आते समय उन्होंने गगरेट का रूट पकड़ा। यहां पहले से ही पुलिस ने जाल बिछाया। पुलिस की तलाशी में इन्होंने कार में अलग-अलग जगह चिट्टे की खेप छुपा कर रखी थी।

डीएसपी डॉ. वसुधा सूद ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेशकर उनका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस उस सोर्स का भी पता लगाने का प्रयास करेगी जहां से आरोपी हेरोइन खरीद रहे थे।

प्रधानमंत्री का कार्यकाल स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा… नारायण

पिस्तौल निकालकर व्यक्ति को दी जान से मारने की धमकी…. पांच के खिलाफ मामला दर्ज

हेड कांस्टेबल ने मारा थप्पड़ फट गया कान का पर्दा…युवाओं ने लगाए मारपीट के आरोप…

अंतरराज्यीय गाड़ी चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार… हिमाचल में दे रहे थे वारदातों को अंजाम

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles