21.5 C
New York
Monday, October 26, 2026

पिस्तौल निकालकर व्यक्ति को दी जान से मारने की धमकी…. पांच के खिलाफ मामला दर्ज

Ashoka time’s…20 June 23 

जिला ऊना अंब के धुसाड़ा गांव में पिस्तौल दिखाकर व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।

पुलिस को दी शिकायत में अश्विनी ने बताया कि उनके रिश्तेदार सोनिया नाम की एक महिला करीब 1 सप्ताह पहले उनके घर आई थी। अश्विनी के भाई रवि कुमार ने उसे कुछ पैसे उधार दिए थे। पैसों को लेकर सोनिया और रवि कुमार के बीच कुछ कहासुनी हो गई। इस बीच रविवार देर शाम सोनिया का पति विजय कुमार जिला कैथल हरियाणा अपने कुछ साथियों मलकीत सिंह, रिंकू, कुलदीप व विजयपाल के साथ अपनी पत्नी सोनिया को लेने धुसाड़ा पहुंचा।

अश्वनी का आरोप है कि पहले इन सभी ने बैठकर शराब पी और उसके बाद पिस्तौल निकालकर उसके भाई रवि को मारने की धमकियां देने लगे। इसी बीच अश्विनी ने इन सब की नजर से बचते हुए अपने भाई रवि कुमार को पूरे मामले की जानकारी दी। रवि ने फौरन थाना अंब में पुलिस को सूचित किया। 

डीएसपी अंब वसुधा सूद ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने घटना के संबंध में हरियाणा निवासी सभी 5 लोगों के खिलाफ विभिन्न आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हेड कांस्टेबल ने मारा थप्पड़ फट गया कान का पर्दा…युवाओं ने लगाए मारपीट के आरोप…

अंतरराज्यीय गाड़ी चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार… हिमाचल में दे रहे थे वारदातों को अंजाम

दर्दनाक हादसा..पौंग झील में नाहने उतरे दो युवकों की मौत…

अवैध रूप से हो रही थी अफीम की खेती…मौके पर पहुंची पुलिस

हिमाचल बस पर उपद्रवियों ने किया पथराव देर रात का मामला… विभाग ने अब तक नहीं करवाया मामला दर्ज…!

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles