9.4 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

तेज रफ्तार बाइक पिकअप से टकराई युवक की गई जान…

अपील रफ्तार पर नियंत्रण रखें दो पहिया वाहन…

Ashoka Times…28 October 2026

पांवटा साहिब के राजबन क्षेत्र में पिकअप और बाइक सवार की टक्कर के कारण एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही पिकअप से पीछे की ओर टकरा गई।घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सिविल अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। लेकिन इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान विकेश (26) पुत्र रंगीलाल निवासी मालगी, राजबन के रूप में हुई है, जबकि घायल गौरव (18) निवासी सिरमौरी ताल बताया जा रहा है।

बता दे की पांवटा साहिब की सड़कों पर इस वक्त साधारण बाइकों के मुकाबले हाईटेक और 200 से 500 सीसी तक की बाइकें दौड़ रही है । जिनकी रफ्तार 250 से 300 किलोमीटर प्रति घंटा रहती है। वहीं दूसरी और हिमाचल प्रदेश पांवटा साहिब की सड़के उस रफ्तार के लिए नहीं बनी है । सड़कों पर भारी हल्के वाहनों की तादाद अधिक है ऐसे में बाइक सवार अगर रफ्तार पकड़ता है तो जान का खतरा बना रहता है।

वही इस बारे में उपमंडल पुलिस अधिकारी मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि यह बेहद दर्दनाक हादसा है वह सभी बाइक चालकों से अपील करते हैं कि अपनी रफ़्तार पर नियंत्रण रखें सामने चल रही गाड़ी से कम से कम 10 मीटर की दूरी बनाकर रखें। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है जो भी कानूनन कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles