16 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

पांवटा गुरुद्वारा श्री के सामने लगा दिए गंदगी के अंबार…

वाइस चेयरमैन ने साझा की वीडियो पार्षद पर लगाए आरोप…

Ashoka Times…21 June 23 paonta Sahib 

पांवटा साहिब के पुलिस ग्राउंड में गंदगी के अंबार लगाए जा रहे हैं वही शर्म की बात यह है कि पांवटा साहिब का धार्मिक स्थल गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब के बिल्कुल सामने यह गंदगी के पहाड़ गिराए गए हैं।

वही इस बारे में वाइस चेयरमैन ओपी कटारिया ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर सांझा करते हुए बताया कि वार्ड नंबर 7 के पुलिस ग्राउंड में गंदगी के अंबार लगा दिए गए यह भी नहीं सोचा गया कि हर रोज श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है धार्मिक स्थल गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब सामने है बिना सोचे समझे एक पार्षद द्वारा ही यह गंदगी के अंबार लगाए गए। वही बता दें कि बारिश के बाद इस गंदगी से बेहद ज्यादा बदबू चारों ओर फैल रही है जिसके कारण बीमारियां भी फैल सकती हैं।

हालांकि इस पूरे मामले पर नगर परिषद कन्नी काटती दिखाई दे रही है लेकिन मीडिया में खबरें आने के बाद नगर अध्यक्षा निर्मल कौर ने विश्वास दिलाया है कि इस तरह की गलती करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।

हालांकि जब इस बारे में अध्यक्ष नगर परिषद निर्मल कौर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में मामला आया है मामले की जांच कर पुलिस ग्राउंड में गंदगी फेंकने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्म की बात है कि धार्मिक स्थल पांवटा साहिब के गुरुद्वारा श्री के सामने यह गंदगी के अंबार लगाए गए हैं हेमकुंड साहिब की यात्रा चली हुई है लाखों यात्री यहां से गुजर रहे हैं आखिर उनके जहन में पांवटा साहिब जी क्या इमेज बनती है यह बेहद विचार नहीं है समय है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles