15.4 C
New York
Friday, October 30, 2026

15 साल की नाबालिग गर्भवती,परिजन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज…

Ashoka time’s…13 November 25

राजधानी शिमला में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।परिजनों की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ पोक्सो अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।

थाना ढली में पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी 15 वर्षीय बेटी पिछले दो दिनों से पेट दर्द की शिकायत कर रही थी। इस पर वह उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया। डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि लड़की गर्भवती है।

परिजनों के पूछने पर नाबालिग ने बताया कि लगभग चार महीने पहले एक युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। आरोपी युवक जुन्गा क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles