15.4 C
New York
Friday, October 30, 2026

पांवटा साहिब में बदमाश ने चलाई गोली ? लोगों में दहशत का माहौल…

पांवटा साहिब में बदमाश ने चलाई गोली ? लोगों में दहशत का माहौल…

Ashoka Times…13 November 2025

पांवटा साहिब के देवी नगर में देर श्याम एक चाऊमीन की दुकान मलिक पर एक बदमाश द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आ रहा है। जिसके कारण आसपास के क्षेत्र में डर का माहौल है। हालांकि यह जांच का विषय है कि दुकान मालिक पर बंदूक से गोली चलाई गई है या सिर्फ तानी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के देवी नगर में चाऊमीन की दुकान चलाने वाले एक युवक सौरभ पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी हमजा नाम का एक युवक है जिसने देसी कट्टे से सौरभ पर गोली दागी लेकिन देसी कट्टे में गोली अटक गई और उसकी जान बच गई।

मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला हमजा को कुछ समय पहले पुलिस ने गाड़ियों और बाईक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसके घर की तलाशी के दौरान उसके यहां से अवैध असला भी बरामद हुआ था ? जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसको गिरफ्तार किया था तथा काफी समय वह जेल में भी रहा कुछ समय पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था इसके बाद आरोप है कि आरोपी ने फिर वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया था । माना जा रहा है कि कुछ समय पहले कोर्ट के समीप से एक बाइक और कार चोरी हुई थी। उक्त मामले में पुलिस को आरोपी हमजा पर शक था।

वहीं दूसरी और हमजा को शक था कि पुराने साथी रहे और देवी नगर में चाऊमीन की दुकान चलाने वाले सौरभ ने हीं पुलिस की मुखबरी कर उसको पकड़वाया है जिसके बाद वह सौरभ को जान से मारने की धमकियां दे रहा था । बुधवार शाम करीब 8:00 बजे आरोपी ने उसकी दुकान पर जाकर देसी कट्टे से उस पर फायर कर दिया परंतु किसी तरह छिपकर सौरभ ने अपनी जान बचाई इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को इसकी सूचना दी ।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो ज्ञात हुआ कि हमजा देवीनगर दाजी फास्ट फूड के पास गाड़ी बरंग सफेद HP17F-4994 में आया और फास्ट फूड की दुकान पर खड़े सौरभ पुत्र विनोद कुमार वार्ड न0 10 देवी नगर, तहसील पांवटा-साहिब, जिला सिरमौर हि0प्र0 उम्र 33 साल के ऊपर कट्टे से फायर करने लगा और कहने लगा कि तू मेरी मुखबरी करता है लेकिन कट्टे से गोली नहीं चली। हमजा के साथ गाड़ी में सतवीर@काका नाम का व्यक्ति भी बैठा था 24 घटना में हमजा का पूरा साथ दे रहा था।पुलिस मामले में कार्रवाई अमल में ला रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने कहा कि पुलिस मौके पर जांच कर रही है तथा आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

बता दें के हिमाचल प्रदेश के पावटा साहिब में हालात से बद से बदतर होते जा रहे हैं। बदमाशों को धीरे-धीरे पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। जिसके कारण आम आदमी की जान-माल खतरे में पड़ती जा रही है। समाज के लिए घातक इस तरह के लोगों पर पुलिस को सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लानी चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles