15.6 C
New York
Tuesday, November 3, 2026

15 जुलाई तक होगा फसल बीमा योजना के अंतर्गत मक्की व धान की फसलों का बीमा 

Ashoka time’s…8 July 24 

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मक्की व धान की फसल का बीमा करवाने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2024 निर्धारित की गयी है।

कृषि उप निदेशक राजिंदर ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया की बीमा योजना के तहत कम वर्षा, सुखा, बाड़, ओला वृष्टि, फसल कटाई के उपरान्त दो सप्ताह तक होने वाले नुक्सान तथा स्थानीयकृत आपदाओं को कवर किया है। मक्की व धान की फसल के लिए बीमा राशि 60 हजार रूपए प्रति हेक्टेयर सरकार द्वारा निर्धारित की है जिसके लिए किसान को 1200 रूपए प्रति हेक्टेयर या 96 रूपए प्रति बीघा प्रीमियम राशि देनी होगी।

उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर के काश्तकार और बटाईदार सहित सभी किसान अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं। खरीफ सीजन 2024 के लिए एग्रीकल्चर इनश्योरेंस कंपनी सरकार द्वारा अधिसूचित की गयी है उन्होंने सभी किसानों से आग्रह किया है कि वो मक्की व धान की फसल का बीमा करवाएं ताकि फसल के नुकसान होने पर उन्हें उचित मुआवजा मिल सके व उनकी आर्थिकी पर बुरा असर न पड़े।

गिरने की कगार पर किसान भवन…जर्जर हालत में ठहरने के लिए किया जा रहा प्रचार….

दर्दनाक सड़क हादसा….बैंक कर्मी की मौके पर मौ#त…

भाट ब्राह्मण कल्याण सभा की आम बैठक संपन्न… गांव गांव जाकर करेंगे जागरूक

रेणुका (DFO) के सहयोग से गत्ताधार में देवदार के लगाए गए 200 पोंधे…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles