11.5 C
New York
Tuesday, November 3, 2026

रेणुका (DFO) के सहयोग से गत्ताधार में देवदार के लगाए गए 200 पोंधे…

Ashoka time’s…7 July 24 

श्री रेणुका उपमंडल संगडाह की ग्राम पंचायत सांगना के गांव गत्ताधार के लोगों ने उदय फाऊंडेशन के माध्यम से वन मंडल अधिकारी रेणुका (DFO) के सहयोग से गत्ताधार में 200 पोंधे देवदार के लगाए गए।

गत्ताधार के निवासी रामलाल ने बताया कि पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है। हमारे आस-पास हरियाली दिख रही है। इस कर्तव्य को पूरा करने का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। पर्यावरण को बचाना सबकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने आस-पास ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं। इससे हमें स्वच्छ हवा मिलेगी। हम कई तरह की बीमारी से बच सकते हैं। कई तरह की गंभीर बीमारियां पर्यावरण के दूषित होने से बढ़ रही हैं। इसे गंभीरता से समझना होगा और हर व्यक्ति को जनहित व देशहित में पौधारोपण करने का संकल्प लेना होगा। आक्सीजन की समस्या से प्रायः व्यक्ति को जूझना पड़ा है। इसका एक मात्र स्थाई उपाय पौधारोपण करना है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाने और इसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।

पौधारोपण से पर्यावरण साफ, स्वच्छ और स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ-साथ यह हमारे लिए कई प्रकार से लाभकारी है।उन्होंने कहा कि सभी लोग ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाऐ और उदय फाऊंडेशन के माध्यम से वनमोहत्स्व में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त करें। पोधा रोपण में स्थानीय निवासी रामलाल, बाबूराम,तिखू राम, बलबीर शर्मा, मोहनलाल शर्मा, कपिल, जयपाल, धर्मपाल,भरत,गुमान सिंह, विरेन्द्र शर्मा, विपिन, निखिल शर्मा, इंदर सिंह, श्यामा देवी, मित्रा देवी, प्रोमिला शर्मा,आदि मौजूद रहे।

ट्राले से बरामद अवैध शराब की 33 पेटियां… चालक के खिलाफ मामला दर्ज 

राज्यसभा क्रॉस वोटिंग मामले में पूर्व विधायक और IAS तक जांच की आंच…

सिरमौर में डेंगू के बढ़ते मामलों का मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लिया जायजा

रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार… सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की कार्रवाई…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles