11.3 C
New York
Tuesday, November 3, 2026

गिरने की कगार पर किसान भवन…जर्जर हालत में ठहरने के लिए किया जा रहा प्रचार….

Ashoka Times….8 july 2024

पांवटा साहिब के जर्जर हालत में किसान भवन को लेकर कई चौक चौराहों पर यहां ठहरने और सस्ते दामों पर कमरे मुहैया करवाने के पोस्टर लगवाए गए जबकि किसान भवन की हालत किसी से छुपी नहीं है।

थोड़े से लालच के लिए लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है किसान भवन पांवटा साहिब में ठहरने की उचित व्यवस्था बता कर लोगों को आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है जबकि किसान भवन की हालत बेहद नाजुक है उसका एक बड़ा हिस्सा कभी भी ध्वस्त हो सकता है जिसके कारण उसके साथ इमारत को भी खतरा बना हुआ है।

ऐसे में बोर्ड लगाकर इस खस्ता हालात बिल्डिंग में लोगों को रहने के लिए बुलाना बड़ा रिस्क हो सकता है जिसके चलते यहां जान माल को भी नुकसान हो सकता है।

वही ये जांच का विषय है कि इस तरह के बैनर आखिर लगवाए किसने हैं क्योंकि इन बैनरों पर ना तो एसडीएम पांवटा साहिब ना तहसीलदार और ना ही नायाब तहसीलदार के कोई आदेश लिखे गए हैं।

वही किसान भवन को लेकर हमने अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया लेकिन किन्हीं कारणों से बात नहीं हो पाई।

दर्दनाक सड़क हादसा….बैंक कर्मी की मौके पर मौ#त…

भाट ब्राह्मण कल्याण सभा की आम बैठक संपन्न… गांव गांव जाकर करेंगे जागरूक

रेणुका (DFO) के सहयोग से गत्ताधार में देवदार के लगाए गए 200 पोंधे…

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles