19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

सिरमौर में 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता होंगे सम्मानित*

जिला स्तरीय कार्यक्रम 27 अप्रैल को नाहन में-सुमित खिमटा

Ashoka time’s…22 April 24 

सिरमौर जिला में मतदाता जारूगता कार्यक्रमों के अन्तर्गत 100 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को सम्मानित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम 27 अप्रैल को नाहन के एसएफडीए हॉल में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में नाहन क्षेत्र के 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को सम्मानित किया जायेगा। विधानसभा सभा क्षेत्रों के स्तर पर भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी आज सोमवार को नाहन में प्रदान की है।

सुमित खिमटा ने कहा कि “मतदान का त्यौहार, सिरमौर है तैयार“ शीर्षक से जिला स्तरीय सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत इस जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ताकि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र की मजबूती में अपनी अहम भूमिका निभा सकें।

*वरिष्ठ मतदाता के साथ दिव्यांग मतदाता भी होंगे सम्मानित*

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में 100 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं के अलावा दिव्यांगजन मतदाताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही नव मतदाताओं को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित गया है।

*जिला स्तरीय कार्यक्रम में आधार पंजीकरण और निशुल्क स्वास्थ्य शिविर भी लगेगा*

सुमित खिमटा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर आधार पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच शिविर, वोट पंजीकरण आदि सुविधाओं के साथ-साथ सेल्फी प्वांईट भी स्थापित की जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोग वोट के महत्व के बारे में जागरुक हो सकें। इसके अलावा एक सिग्नेचर कैंपेन भी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

*स्वयं सहायता समूह और युवा मण्डल सदस्य लेंगे भाग*

इस कार्यक्रम में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्वंय सहायता समूहों की सदस्य, आंगनवा़ड़ी और आशा वर्कर, युवक मण्डल के सदस्यों सहित जे.बी.टी., आई.टी.आई. व अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भी भाग लेंगे।

बड़ी कार्रवाई…विजिलेंस विभाग की टीम ने पकड़ी 730 पेटी देसी शराब

पांवटा साहिब की भूंगरनी पंचायत में गीत-संगीत के माध्यम से मतदाताओं को किया प्रेरित 

अज्ञात साधू का शव बरामद… पुलिस द्वारा जांच शुरू…

33वीं पुरूष वर्ग राज्य स्तरीय आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता नाहन में संपन्न…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles