19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

बड़ी कार्रवाई…विजिलेंस विभाग की टीम ने पकड़ी 730 पेटी देसी शराब

Ashoka time’s…22 April 24 

जिला कांगड़ा की भोल खास पंचायत के नरियाल गांव में सोमवार सुबह विजिलेंस विभाग धर्मशाला की टीम ने देसी शराब की खेप पकड़ी है।

विजिलेंस विभाग की टीम को गुप्त जानकारी मिली थी कि भोल खास पंचायत के नरियाल गांव में एक घर में शराब की बड़ी खेप रखी हुई है। एएसपी विजिलेंस बद्री सिंह ने सूचना मिलने के उपरांत त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह ही अपनी टीम के साथ नरियाल गांव में दबिश दी। जहां टीम ने 730 पेटियां देसी शराब की पकड़ी हैं।

उक्त देसी शराब कहां-कहां सप्लाई की जानी थी फिलहाल यह तो जांच का विषय है, लेकिन इस विषय में आरोपी चैन सिंह का कहना है उक्त देसी शराब उसके घर पर जान पहचान वाले दो व्यक्ति जोकि ठेकेदार हैं शनिवार को इस खेप को रख कर गए थे और दोनों ने एक दिन बाद उक्त शराब को उठाने की बात कही थी।

क्या कहना है विजिलेंस विभाग के एएसपी का

इस विषय पर जब विजिलेंस विभाग के एएसपी बद्री सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि बीती रात उन्हें चैन सिंह के घर में शराब रखे जाने की सूचना मिली थी। ऐसे में विजिलेंस विभाग की अपनी टीम के साथ उन्होंने सोमवार सुबह ही भोल खास पंचायत के नरियाल गांव में दबिश देकर 730 पेटी देसी शराब की खेप को पकड़ा है। जिसमें चैन सिंह के खिलाफ प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

जब उनसे पूछा गया कि आरोपी दो व्यक्तियों के नाम ले रहा है। जिन्होंने उनके घर पर उक्त शराब रखी थी तो उनका कहना था कि यह जांच का विषय है। पूछताछ में जैसे जैसे कड़ियां जुड़ती जाएंगी उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पांवटा साहिब की भूंगरनी पंचायत में गीत-संगीत के माध्यम से मतदाताओं को किया प्रेरित 

अज्ञात साधू का शव बरामद… पुलिस द्वारा जांच शुरू…

33वीं पुरूष वर्ग राज्य स्तरीय आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता नाहन में संपन्न…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles