19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

पांवटा साहिब की भूंगरनी पंचायत में गीत-संगीत के माध्यम से मतदाताओं को किया प्रेरित 

Ashoka time’s…22 April 24 

सहायक निर्वाचन अधिकारी गुंजीत सिंह चीमा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वीप टीम ने सोमवार को पांवटा साहिब की भूंगरनी पंचायत में मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया। 

उन्होंने बताया कि भूंगरनी पंचायत में स्वीप टीम द्वारा गीत-संगीत के माध्यम से मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया गया। गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि लोकतंत्र के महापर्व को मिलकर हमें मनाना है गीत के माध्यम से पंचायत वासियों का आह्वान किया गया।

इस कार्यक्रम का आरम्भ जोगिंदर शर्मा ने मतदान पर आधारित कविता से किया। उसके उपरांत पांवटा साहिब की उपमंडल स्तरीय स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी धनवीर चौहान ने मतदाताओं को व्यवस्थित मतदान एवं मतदान जागरूकता पर विस्तृत वार्ता की। उन्होंने मौजूद मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि अब वह सब भी स्वीप टीम के सदस्य बनकर अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

इस कार्यक्रम में जिला सिरमौर निर्वाचन आईकॉन जीवन प्रकाश जोशी ने एक-एक मत के मूल्य से मतदाताओं को अवगत करवाते हुए कहा कि सभी मतदाता 1 जून 2024 को अपने-अपने मतदान केंद्र में मतदान के लिए ज़रूर जाए।

खंड समन्वयक रुखसाना ने मौजूद सभी मतदाताओं एवम् पंचायत प्रधान व पंचायत के पदाधिकारी तथा कर्मचारियों सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों, नवयुवक मंडल, बी एल ओ का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में पूर्व प्रधान मंजीत सिंह, प्रधान परमिंदर कौर, सीमा चौहान, करनैल सिंह, मोहिंद्र सिंह सहित भूंगरनी पंचायत के मतदाता मौजूद रहे।

अज्ञात साधू का शव बरामद… पुलिस द्वारा जांच शुरू…

33वीं पुरूष वर्ग राज्य स्तरीय आईटीआई खेलकूद प्रतियोगिता नाहन में संपन्न…

आगजनी की घटनाओं से बचने हेतु मोक अभ्यास के माध्यम से प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles