10.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

संगड़ाह के अंधेरी गांव के पास निजी बसों की टक्कर में 9 लोग हुए घायल 

Ashoka time’s…21 February 24 

सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव अंधेरी के समीप 2 निजी बसों की टक्कर में 9 यात्रियों को चोटें आई हैं। बुधवार बाद दोपहर हुए इस हादसे में घायल सभी 9 लोगों को 108 एंबुलेंस से संगड़ाह अस्पताल लाया गया, जहां से इलाज व जांच के बाद अधिकतर मामुली रूप से घायलों को घर भेजा जा चुका है।

स्वास्थ्य कर्मियों व परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में जहां डुंगी गांव की 55 वर्षीय सत्या देवी की टांगों में चोटें आई हैं, वहीं उनके पति 57 वर्षीय जयपाल का 1 दांत टूट गया। कुपवी व बकरास जाने वाली दोनों बसें मीनू कोच नामक 1 ही ट्रांसपोर्ट कंपनी की है। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने बताया कि, पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर चुकी है और मामले की तहकीकात जारी है। गौरतलब है कि, अब तक एनएच और राज्य उच्च मार्ग से भी वंचित लोक निर्माण विभाग मंडल संगड़ाह की खस्ताहाल सड़कों पर अन्य इलाकों से ज्यादा वाहन हादसे होते हैं।

अवैध खनन….स्वच्छंद बहने वाली यमुना नदी में डाले पाइप … किया प्रवाह बंद….Video Viral

सड़क हादसा में पुलिस जवान की मौत…कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पांवटा साहिब हाईवे पर 22.92 ग्राम चिट्टा और नशीले कैप्सूल के साथ व्यक्ति गिरफ्तार….

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एसेंबली मास्टर ट्रेनरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles