10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

वन डिपो की आड़ में चल रहा अवैध खैर लकड़ी कारोबार… लाखों की लकड़ी बरामद…

Ashoka Times…22 फरवरी 24 पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के राजपुरा पंचायत के अंतर्गत प्राइवेट वन डिपो से अवैध तौर पर इकट्ठा की गई खैर की लकड़ी बरामद की गई है। आरोप लग रहे हैं कि भाजपा नेता के डिपो से मिली लकड़ी रिजर्व फॉरेस्ट से काटी गई है।

पांवटा साहिब के राजपुरा के बिकोली में एक प्राइवेट डिपो से बड़ी तादाद में खैर कटान का मामला सामने आया है इस डिपो में तकरीबन दो पिकअप यानी लाखों रुपए से भी ज्यादा की खैर की लकड़ी बरामद की गई है वहीं अधिकारियों की माने तो अभी तक इस लकड़ी के कागज आरोपी व्यक्ति पेश नहीं कर पाया है।

वही आरोप लग रहे हैं कि भाजपा नेता के डिपो से मिली लकड़ी रिजर्व फॉरेस्ट से काटी गई है बता दें कि रिजर्व फॉरेस्ट में अवैध कटान की लगातार सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। इससे पहले भाजपा सरकार में संरक्षित इस नेता को अधिकारी भी हाथ डालते डर रहे थे।

इस बारे में पांवटा साहिब के डीएफओ ऐश्वर्या राज ने बताया कि राजपुर क्षेत्र में खैर की लकड़ी बरामद की गई है अभी तक डिपो का मालिक लकड़ी के कागज़ प्रस्तुत नहीं कर पाए हैं। लकड़ी को फॉरेस्ट विभाग द्वारा जब्त किया जा रहा है।

संगड़ाह के अंधेरी गांव के पास निजी बसों की टक्कर में 9 लोग हुए घायल 

अवैध खनन….स्वच्छंद बहने वाली यमुना नदी में डाले पाइप … किया प्रवाह बंद….Video Viral

सड़क हादसा में पुलिस जवान की मौत…कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles