10.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

सड़क हादसा में पुलिस जवान की मौत…कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Ashoka time’s…21 February 24

जिला मुख्यालय के साथ लगते लालसिंगी में कार की टक्कर से स्कूटी सवार पुलिस जवान की मौत हो गई है।

मृतक की पहचान राज बहादुर पुत्र दलीप सिंह निवासी पालकवाह, हरोली के रूप में हुई है, जो कि पुलिस लाइन झलेड़ा में तैनात थे।

जानकारी के मुताबिक राज बहादुर निवासी पालकवाह मंगलवार रात्रि ऊना से झलेड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे चल रही एक कार ने स्कूटी को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गए। हादसे में घायल राज बहादुर को स्थानीय लोगों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लाया गया, जहां पर उपचार के दौरान स्कूटी चालक राज बहादुर की मौत हो गई।

एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं, शव का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पांवटा साहिब हाईवे पर 22.92 ग्राम चिट्टा और नशीले कैप्सूल के साथ व्यक्ति गिरफ्तार….

लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एसेंबली मास्टर ट्रेनरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित…

*सिरमौर जिला में 28 और 29 फ़रवरी को लगेंगी राजस्व लोक अदालतें-सुमित खिमटा* 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles