19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

रेणुका जी क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में महिलायें निभा रही हैं सक्रिय भूमिका…

Ashoka time’s…20 April 24 

श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में स्वीप गतिविधियों के तहत चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में महिलायें बढ़चढ़ कर उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रही हैं। इन कार्यक्रमों में स्वयं सहायता समूहों, आगंनवाड़ी केन्द्रों, आशा वर्ककरों, महिला मंडलों तथा पंचायत प्रतिनिधियों के रूप में महिलायें उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं।

श्री रेणुका जी क्षेत्र में स्वीप की नोडल अधिकारी प्रो. पूनम शर्मा ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि रेणुका जी क्षेत्र में महिलायें जागरूकता अभियान का मुख्य हिस्सा बन कर कार्य कर रही हैं।

मतदाता जारूगता अभियान के अन्तर्गत आज शनिवार को रेणुका जी के रणफुआ-जबड़ोग और अंधेरी पंचायतों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। इससे पूर्व शुक्रवार को ग्राम पंचायत सताहन और सांगना में मतदाता जागरूक कार्यक्रम आयोजित हुये।

नोडल अधिकारी प्रो. पूनम शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि लोकतंत्रत के इस महापर्व में जागरूकता अभियान में महिलाओं का बहुत ही सराहनीय योगदान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलायें परिवार और समाज का आधार हैं और हमें विश्वास है कि जागरूकता कार्यक्रमों में आने वाली सभी महिलायें अपने परिवार, समाज और क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करेंगी।

उन्होंने कहा कि रेणुका जी क्षेत्र में गत मार्च से लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में जहां मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है वहीं पर पात्र नव मतदाताओं और छूटे हुए पात्र लोगों को अपने नाम मतदाता सूची में नामांकन से 10 दिन पूर्व तक दर्ज कराने के लिए भी कहा जा रहा है।

प्रो. पूनम शर्मा ने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम संगडाह सुनील कुमार कायथ के मार्गदर्शन और स्वीप जिला नोडल अधिकारी अभिषेक मित्तल की देखरेख में रेणुका जी क्षेत्र में स्वीप गतिबिढ़िया अत्यंत प्रभावी ढंग से कार्य कर रही हैं।

सहायक नोडल अधिकारी एवं खंड समन्वयक मीरा देवी ने इस अवसर पर बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा गत लोकसभा चुनाव में 60 प्रतिशत से कम मतदान केन्द्र वाले मतदान केन्द्रों में सिरमौर जिला में कुल 24 मतदान केन्द्र चिन्हित किये गये हैं जिनमें से 11 मतदान केन्द्र रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत इन सभी 11 मतदान केन्द्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भी सघनता के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

उन्होने कहा कि जागरूकता कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों को मतदान की शपथ दिलाई गई, सेल्फी प्वाइंट में फोटो खिंचवाने के अलावा सिग्नेचर कैंपेन भी आयोजित किया गया।

विभिन्न स्वंय सहायता समूहों की महिलायें, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि व महिला मंडल की सदस्य भी प्रमुखता से इस अवसर पर उपस्थित रहे।

अनियंत्रित हो आल्टो खाई में गिरी… मौके पर दो की मौत अन्य घायल 

सिरमौर जिला में प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास 25-27अप्रैल तक -सुमित खिमटा

बिस्तर में आग लगने से 42 वर्षीय व्यक्ति जलकर मौत…

संगड़ाह-पालर-राजगढ़ Road पर निकले चलती Bus के पिछले टायर…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles