19.2 C
New York
Thursday, October 29, 2026

आगजनी की घटनाओं से बचने हेतु मोक अभ्यास के माध्यम से प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यक्रम

Ashoka time’s…20 April 24 

जिला में ग्रीष्म ऋतु के आगमन के साथ ही अग्निशमन विभाग, नाहन द्वारा अग्निशमन जागरूकता सप्ताह (14-20 अप्रैल) मनाया जा रहा है ताकि जिला के स्थानीय जनता एवं उद्योगों व कार्यालयों में आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

इसी के मध्य नजर आज अभियान के अंतिम दिवस 20 अप्रैल 2024 को जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र काला अंब के जोहडो स्थित मेसर्स अनमोल पॉलीमर प्राइवेट लिमिटेड, काला अंब के समस्त स्टाफ एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष पर जागरूकता अभियान एवं आगजनी की घटनाओं से बचने हेतु मोक अभ्यास के माध्यम से अग्निशमन विभाग, दमकल चौकी काला अंब की टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस अभियान में आज लगभग कंपनी के 40 कर्मचारियों ने जागरूकता अभियान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम (विभिन्न अग्निशामक यंत्रों को चलाने) का लाभ ग्रहण किया, जिसकी जानकारी आदर्श अग्निशमन केंद्र, नाहन के लीडिंग फायरमैन रमेश चंद शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि अग्नि सुरक्षा सप्ताह के मध्य नजर जिला सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों में आग-जनी की घटनाओं को कम करने एवं लोगों में जागरूकता पैदा करने हेतु इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है ताकि स्थानीय समुदायों में आगजनी पर जागरूकता लाई जा सके व इस ग्रीष्म ऋतु में जंगली आग एवं घरेलू आग से होने वाले जान एवं माल के नुकसान को भी कम किया जा सके। उन्होंने बताया कि इस फायर वीक का आज अंतिम दिवस था।

रेणुका जी क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में महिलायें निभा रही हैं सक्रिय भूमिका…

अनियंत्रित हो आल्टो खाई में गिरी… मौके पर दो की मौत अन्य घायल 

सिरमौर जिला में प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास 25-27अप्रैल तक -सुमित खिमटा

बिस्तर में आग लगने से 42 वर्षीय व्यक्ति जलकर मौत…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles