Ashoka time’s…20 April 24
जिला चंबा चकोली-कंधवारा-हिमगिरि मार्ग पर खड़जोता पंचायत के लाहरा के समीप एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे दो लोगों की मौत जबकि अन्य गंभीर जख्मी हुआ है।
बता दें कि लाहरा से ढला की ओर जा रही आल्टो लाहरा जीरो प्वाइंट के समीप खाई में जा गिरी। जिसमें खड़जोता पंचायत के उप प्रधान समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है।हादसा देर रात पेश आया है।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को किहार अस्पताल पहुंचाया गया। और पुलिस को सूचित किया गया।जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।जबकि घायल अस्पताल में भर्ती है।
मृतकों की पहचान खडज़ौता पंचायत के उपप्रधान नागेश,गांव सियूल और डिपो होल्डर चतरो राम, गांव लाहरा तहसील सलूणी के तौर पर हुई है। जबकि दुर्घटना में कुलदीप पुत्र भागमन, गांव ढल्ला घायल हुआ।फ़िलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
सिरमौर जिला में प्रथम चुनावी पूर्वाभ्यास 25-27अप्रैल तक -सुमित खिमटा
बिस्तर में आग लगने से 42 वर्षीय व्यक्ति जलकर मौत…
संगड़ाह-पालर-राजगढ़ Road पर निकले चलती Bus के पिछले टायर…
ग्रीष्म ऋतु के आगम पर अग्निशमन विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

