16.4 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

महिला सहित दो भाईयों पर मारपीट का मामला दर्ज…

Ashoka time’s…24 October 23 

जिला ऊना शहर के शिव नगर मोहल्ला में एक महिला ने अपने भाईयों संग पति व सास को पीटने का मामला सामने आया है।

इस दौरान सास पर पत्थर से भी हमला किया गया है।जिसका क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मेडिकल व उपचार करवाया गया है। पुलिस ने पति की शिकायत पर पत्नी समेत उसके दोनों भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में जितेंद्र कुमार निवासी वार्ड आठ शिव नगर मोहल्ला ने बताया कि सोमवार शाम घर पर पहुंचने पर पत्नी सुनीता देवी व उसकी माता के बीच किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। इतने में पत्नी सुनीता देवी ने अपने मायके घर फोन कर अपने दोनों भाइयों रणजीत सिंह व रविंद्र सिंह निवासी नंगड़ा को बुला लिया।

जितेंद्र कुमार ने बताया कि पत्नी ने अपने मायके वालों के सामने उस पर मारपीट के झूठे आरोप लगाए। इसी दौरान दोनों सालों ने मारपीट की तथा जितेंद्र की माता के सिर पर पत्थर से बाहर किया। इतना ही नहीं इसमें पत्नी ने लातें मारी, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई।

एसपी ऊना अर्जित सेन ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत के आधार पर पत्नी समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने दो युवकों को चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार… पूछताछ जारी 

सड़क हादसे में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत… मामला दर्ज 

26 अक्तूबर को इन इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित..

डेंगू से पीड़ित कांग्रेस के पूर्व विधायक योगराज शर्मा के बेटे का निधन… 

हिमाचल प्रदेश में दुखद समाचार …प्रथम वर्ष के छात्र की संदिग्ध मौत…

अनियंत्रित होकर कार खड्ड पुल से नीचे गिरी… युवतियां और युवक घायल 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles