14.6 C
New York
Monday, October 26, 2026

पुलिस ने दो युवकों को चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार… पूछताछ जारी 

Ashoka time’s…24 October 23

सोलन अर्की थाना की पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवक को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। 

आरोपी की पहचान तिलक राज गौतम (25) पुत्र लेखराज गौतम निवासी गांव-रिजैरी, व भवानी सिंह उर्फ भानु (24) पुत्र जय सिंह निवासी अर्की जिला-सोलन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार युवक चंडीगढ़ से चिट्टा लेकर अर्की क्षेत्र के युवाओं को बेच रहा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए अर्की के सरली मोड के समीप दो युवकों से 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर चिट्टे की खेप के सप्लायर बारे पूछताछ की। जिसमें पता चला कि यह चिट्टे की खेप को चंडीगढ़ के एक चिट्टा सप्लायर रिक्की से लेकर आये थे। पकड़े जाने के डर से रिक्की मौके से फरार हो गया था

थाना अर्की की टीम ने आरोपी रिक्की (47) पुत्र मामु राम निवासी सेक्टर 25 चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। चंडीगढ़ आरोपी के खिलाफ चंडीगढ़ में चिट्टा तस्करी के 6 मुक़दमे और एक लड़ाई- झगड़े का मुकदमा दर्ज हैं।

सड़क हादसे में 75 वर्षीय वृद्ध की मौत… मामला दर्ज 

26 अक्तूबर को इन इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित..

डेंगू से पीड़ित कांग्रेस के पूर्व विधायक योगराज शर्मा के बेटे का निधन… 

हिमाचल प्रदेश में दुखद समाचार …प्रथम वर्ष के छात्र की संदिग्ध मौत…

हिमाचल प्रदेश की खनन संपत्ति पर उत्तराखंड माफिया की गिद्ध दृष्टि ….

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles