16.4 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

डेंगू से पीड़ित कांग्रेस के पूर्व विधायक योगराज शर्मा के बेटे का निधन… 

Ashoka time’s…24 October 23 

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व विधायक योगराज शर्मा के बेटे का पीजीआई में उपचार के दौरान निधन हो गया। मौत की खबर सुनते ही देहरा में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि वेदार्थ डेंगू से पीडि़त था,लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस को अलविदा कह चुके कांगड़ा के परागपुर के पूर्व विधायक योगराज के छोटे बेटे वेदार्थ का सोमवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वेदार्थ को पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के लिए ले जाया गया था। वेदार्थ ने बीते साल ही कजाकिस्तान में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी।

जानकारी है कि 14 अक्तूबर को अपने घर देहरा के सुनहेत से वेदार्थ दिल्ली कोचिंग के लिए गया था। लेकिन 19 अक्तूबर को उसने अपने घर पर फोन कर बीमार होने की जानकारी दी थी। बाद में वेदार्थ को टैक्सी के माध्यम से पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था इसी दौरान 25 किलोमीटर पीछे एम्बुलेंस में ही उसने दम तोड़ दिया। लेकिन अब वेदार्थ के निधन की दुखद खबर आई है।

हिमाचल प्रदेश में दुखद समाचार …प्रथम वर्ष के छात्र की संदिग्ध मौत…

हिमाचल प्रदेश की खनन संपत्ति पर उत्तराखंड माफिया की गिद्ध दृष्टि ….

अनियंत्रित होकर कार खड्ड पुल से नीचे गिरी… युवतियां और युवक घायल 

सुविधाओं के अभाव के बावजूद संगड़ाह अस्पताल में विकट परिस्थितियों में करवाया सफल प्रसव…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles