21.5 C
New York
Monday, October 26, 2026

भारी मात्रा में नशे की सामग्री के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार…पढ़िए कैसे आया पुलिस के शिकंजे में…

Ashoka Times…1 June 23

पांवटा साहिब में एक ट्रक चालक से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया है पुलिस ने गश्त के दौरान इस ट्रक में तलाशी ली जिसमें है साढ़े तीन किलो से अधिक नशे की सामग्री प्राप्त हुई।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक न0 HP17F-9695 का चालक अखतर अली S/O महबूब अली R/O VPO सैनवाला, पाँवटा साहिब अपने ट्रक उपरोक्त मे काफी मात्रा मे भुक्की/ चुरा पोस्त छुपाकर हरियाणा की तरफ से पाँवटा साहिब की तरफ आ रहा है।जोकि कुछ ही समय में बहराल पहुचने वाला है।

MC निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार…नोटिस के बावजूद मिट्टी में दबा दिए ड्रेन पाइप…भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा MC का एक निर्माण कार्य…होगी विजिलेंस शिकायत 

पांवटा साहिब में विकास कार्य चढ़ रहे भ्रष्टाचार की भेंट.. 

उसी दौरान पुलिस टीम ने रात्रि 1:30 बजे के करीब मुखबरी ट्रक न0 HP17F-9695 हरियाणा की तरफ से आया जिसे रुकने का इशारा किया गया। ट्रक चालक ने ट्रक को सडक किनारे रोका तथा गाडी से नीचे उतर गया।

ट्रक ड्राइवर ने अपनी पहचान अखतर अली 36 वर्षीय S/O महबुब अली R/O VPO सैनवाला मुबारिकपुर तह0 पाँवटा साहिब, जिला सिरमौर बताई।
पुलिस द्वारा जब ट्रक की तलाशी ली तो ड्राईवर कैबीन में पीछे ऊपर की तरफ बने Box में एक कपडा चैकदार बरंग सफेद व काला मे 07 प्लास्टिक के लिफाफा गांठ मारकर रखे बरामद हुए।

जिन्हे खोल कर चैक किया गया तो सभी प्लास्टिक लिफाफा मे भूरे रंग का चूरा नुमा पदार्थ पाया गया जोकि अनुभव के आधार पर भुक्की/चूरा पोस्त पाया गया। तोलने पर ब्रामदा *भुक्की/ चूरा पोस्त का वजन 3.890 KG पाया गया।

पुलिस ने भुक्की/ चूरा पोस्त को कब्जे में लेकर व्यक्ति के खिलाफ धारा 15-61-85 ND&PS ACT के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा 40 मुसाफिरों की ऐसे बची बमुश्किल जान…. 

एक सप्ताह में आधा दर्जन के करीब बाइक चोरी…!..बाइक चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी… 

घटिया सामग्री मिलाने पर MC ठेकेदार को नोटिस जारी… 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles