18.4 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

नोटिस के बावजूद मिट्टी में दबा दिए ड्रेन पाइप…भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा MC का एक निर्माण कार्य…होगी विजिलेंस शिकायत

देखें कैसे हो रहा निर्माण कार्य…WATCH VIDEO 

Ashoka Times…31 may 23 

पांवटा साहिब के मुख्य बाजार में नगर परिषद द्वारा करवाया जा रहा बाईपास ड्रेन पाइप काम में चल रहे भ्रष्टाचार को लेकर विजिलेंस जांच की मांग उठने लगी है। लोगों के खून पसीने की कमाई को भ्रष्टाचार में उड़ाया जा रहा है।

पांवटा साहिब के बाईपास बांगरन रोड़ पर ड्रेन पाइप बिछाई जा रही है जिसमें घटिया मैटेरियल के साथ ड्रेन पाइपों को मिट्टी में ही दबाया जा रहा है जिसको लेकर विजिलेंस जांच की मांग उठने लगी है। जल्द ही इस पूरे मामले में फैले भ्रष्टाचार को लेकर विजिलेंस में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।

घटिया सामग्री के साथ नियमों की भी अनदेखी …

अब तक बनाई गई ड्रेन पाइप लाइन में खड़ का इस्तेमाल किया जा रहा था लेकिन मीडिया में समाचारों के बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया जिसमें मौके पर खड़ की बजरी इस्तेमाल किया जाना पाया गया जिसके बाद ठेकेदार को नोटिस भी थमाया गया।

मिट्टी में दबे पाइप …

मिट्टी में दबा दिए ड्रेन पाइप….अध्यक्षा उपाध्यक्ष निर्देशों और नोटिस के अगले ही दिन ठेकेदार ने मिट्टी में ही ड्रेन पाइप बिछा दिए नाम न छापने की शर्त पर आसपास के लोगों ने बताया कि अगर विजिलेंस जांच करवाई जाती है तो ड्रेन पाइप के नीचे चार इंच मोटी बजरी लेयर की जगह मिट्टी मिलेगी ठेकेदार ने एक इंच मोटी बजरी लेयर भी नहीं डाली है। पाइप के नीचे बिछाई जाने वाली 4 इंच बजरी लेयर की जगह केवल 5-6 तसले बजरी के डालकर कामचलाऊ काम किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि जिस तरह से काम में घटिया मटेरियल और मिट्टी में ड्रेन पाइप लाइन डाली जा रही है बारिशों में इस ड्रेन पाइप का बैठना तय है और समस्या पहले की तरह जस की तस रहेगी।

अध्यक्षा उपाध्यक्ष मौके का कर चुके हैं निरक्षण…

वहीं दूसरी ओर नगर परिषद में अध्यक्ष निर्मल कौर और उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया भी मौके पर पहुंचे थे उन्होंने ठेकेदार को नोटिस के साथ निर्देश दे दिए थे लेकिन दूसरे ही दिन ठेकेदार ने निर्देशों को ठेंगा दिखाते हुए मिट्टी में ही ड्रेन पाइप दबा दिए। बीते कल अध्यक्षा निर्मल कौर और उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया खुद मौके पर आए थे जहां की स्थिति देखते हुए लोगों को उम्मीद थी कि कोई सख्त कार्रवाई होगी लेकिन अगले ही दिन ठेकेदार द्वारा खुलेआम मिट्टी में पाइप लाइन बिछा दी गई और कोई रोकने वाला भी नहीं था।

फिलहाल नगर परिषद के निर्माण कार्य को लेकर विजिलेंस में जल्द ही शिकायत करवाई जाएगी जिसमें लाखों रुपए के इस निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही और भ्रष्टाचार पर दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। 

Watch Video……

https://www.facebook.com/100075942432372/posts/pfbid027nXwgFmCmCmGPA4RNS4LdYQY7jLzSdntbLmRtwGCkC9Bv4i9AFxJW4PNq9iyskPXl/

पांवटा साहिब में विकास कार्य चढ़ रहे भ्रष्टाचार की भेंट..

राजधानी शिमला में बड़ी वारदात को दिया अंजाम पुलिस जुटी जांच में… 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles