18.4 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

पांवटा साहिब में विकास कार्य चढ़ रहे भ्रष्टाचार की भेंट..

ड्रेन पाइप में इस्तेमाल हो रही घटिया सामग्री… क्रेशर बजरी के नाम पर मिट्टी….

Ashoka Times…27 MAY 23 

पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 7 बाईपास बांगरण रोड पर ड्रेन पाइप के काम में ठेकेदार द्वारा घटिया मटेरियल इस्तेमाल किया जा रहा है। 

आम आदमी की खून पसीने की कमाई से लिया जाने वाले टैक्स अक्सर विकास कार्य में खर्च किया जाता है ऐसे में अगर यह टैक्स का पैसा भ्रष्टाचार की भेंट खुलेआम चढ़े तो बेहद शर्मनाक बात है।

बाईपास बांगरन रोड के कुछ स्थानीय लोगों ने वीडियो और फोटोग्राफ्स भेज कर मीडिया को अवगत करवाया कि ठेकेदार द्वारा करवाया जा रहा काम घटिया स्तर का है सालों बाद शहर की स्थिति बदलने जा रही है लेकिन एमसी ठेकेदार पूरी तरह से घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहे हैं।

लोगों ने बताया कि बाईपास चौक से लेकर बाजार तक ड्रेन पाइप डाली जा रही है जिसमें क्रेशर की रेत बजरी इस्तेमाल करने का टेंडर हुआ है लेकिन ठेकेदार खड़ से रॉ मैटेरियल उठा कर ड्रेन पाइप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे बनने वाली ट्रेन पूरी तरह से घटिया क्वालिटी की बनकर सामने आएगी जो ज्यादा दिन नहीं चल पाएगी।

बता दें कि एमसी में टेंडरिंग के दौरान स्पष्ट तौर पर लिखा होता है कि किसी भी कार्य में क्रेशर की रेत बजरी इस्तेमाल की जाएगी लेकिन यहां पर खड से मिट्टी मिली बजरी इस्तेमाल हो रही है । बता दें कि क्रेशर से मिलने वाली बजरी 4000 रूपय प्रति ट्रैक्टर के करीब मिलती है जबकि खड से उठाई गई बजरी 1000 रूपये प्रति ट्रैक्टर आता है ऐसे में ठेकेदार सीधा एक बजरी के ट्रैक्टर पर ₹3000 बचा रहा है जो सीधे-सीधे भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहा है।

ठेकेदार कर रहे चालाकी…

ठेकेदारों ने काम के दौरान डाली गई बजरी जो किसी खड़ से लाई गई है उस पर थोड़ी सी क्रेशर की बजरी फैला दी है बाकी दूर से यह ढेर क्रेशर की बजरी का प्रतीत हो लेकिन नजदीक जाने पर पता चलता है कि जिस बजरी का इस्तेमाल ड्रेन पाइप को बनाने में किया जा रहा है वह मिट्टी से मिली बजरी है जिसमें सीमेंट बिल्कुल भी पकड़ नहीं करता है।

वही जब इस बारे में नगर परिषद पांवटा साहिब चेयरमैन निर्मल कौर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह इस मामले को लेकर ठेकेदार और जेई से जवाब तलब करेंगी उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की घटिया सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी जो टेंडर में रेत बजरी इस्तेमाल के लिए कहीं गई है वहीं रेत बजरी इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

डॉक्टरों की स्वास्थ्य मंत्री से बैठक रही बेनतीजा…डॉक्टर करेंगे पेन डाउन हड़ताल

40 फ़ीट गहरी खाई में गिरा कैंटर… चालक गंभीर घायल

पांवटा से महिला अचानक हुई लापता 3 बच्चे और पति की हालत बेहद खराब…करें मदद

बेरहमी से कुचले स्ट्रीट डॉग्स…एक की मौत… पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज WATCH VIDEO…

प्रदेश में सड़क हादसे रोकने के लिए लगेंगे क्रेश बैरियर… डीजीपी

10 लाख फीस लेने वाले कहते है मोह माया छोड़कर ईश्वर में ध्यान लगाओ…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles