Ashoka Times…27 November 2025
पांवटा साहिब के जगतपुर नहर के पास 23 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया है। युवक की बाइक भी नजदीक में ही पड़ी मिली है।
रात्रि गश्त के दौरान वन विभाग के कर्मचारी जब मेलियो की तरफ़ जा रहे थे। तभी वहां बाइक गिरी देखकर कर्मचारी रुक गए जब उन्होंने आसपास छानबीन की तो वहां पर एक युवक पड़ा दिखाई दिया ।जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुंची यूवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां योग मृत घोषित किया गया। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही है पता चल पाएगा कि युवक की मौत कैसे हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार वनरक्षक और अन्य रात्रि गश्त पर निकले थे जिसके बाद जगतपुर से मेलीयों के रास्ते पर नहर किनारे एक बाइक पड़ी मिली आसपास देखने पर कुछ दूरी पर ही बहते पानी में एक यूवक पड़ा मिला। फिलहाल माजरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

