18 C
New York
Friday, October 16, 2026

श्री श्याम संकीर्तन का आनंद लेने के लिए 17 अक्टूबर को पहुंचे यहां…

Ashoka Times…16 October 2026

पांवटा साहिब। श्री श्याम मित्र मंडल पांवटा साहिब की ओर से शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम में भजन गायक विशाल शेली (पटियाला) सहित अन्य भजन गायकों द्वारा श्री श्याम प्रभु का गुणगान किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम शाम 6 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा। इस दौरान पुष्प वर्षा, छप्पन भोग, भजन गंगा, राधा रसोई, भव्य आरती और धमाल सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। श्रद्धालुओं के लिए रात 8 बजे से भंडारा प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है।

कार्यक्रम स्थल: निकट प्रियाशी हॉस्पिटल, देवीनगर, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश)।

श्री श्याम मित्र मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद लेने और धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

संपर्क नंबर: 9736025848, 7833851251, 7590025300

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles