Home / Crime/ Accident / नाले में से बरामद व्यक्ति का शव…शव को कब्जे में ले आगामी कार्रवाई शुरू…

नाले में से बरामद व्यक्ति का शव…शव को कब्जे में ले आगामी कार्रवाई शुरू…

नाले में से बरामद व्यक्ति का शव…शव को कब्जे में ले आगामी कार्रवाई शुरू…

Ashoka time’s….15 October 23 

जिला कांगडा पुलिस थाना शाहपुर के तहत हारचक्कियां पंचायत में बहन के घर जा रहे एक व्यक्ति का शव नाले में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

उन्होंने शव मिलने की सूचना पंचायत प्रधान हारचक्कियां को दी। इसके बाद पंचायत प्रधान हारचक्कियां तिलक राज, ठेहड़ पंचायत प्रधान मनजीत कौंडल और लपियाना पंचायत के प्रधान हेमराज मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतक की पहचान मुकेश कुमार (45) निवासी पंचायत ठेहड़ वार्ड नंबर तीन के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार रात करीब नौ बजे घर से पास के गांव में अपनी बहन के घर जाने की बात कह कर निकला था, लेकिन वह रात को बहन के घर नहीं पहुंचा, जबकि शनिवार सुबह उसका शव नाले में मिला है। मृतक अपने पीछे पत्नी, बूढ़ी मां और दो बच्चे छोड़ गया है।

मुकेश कुमार मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार चला रहा था। वहीं, मृतक के परिजनों ने किसी भी व्यक्ति पर फिलहाल कोई शक जाहिर नहीं किया है। इस संदर्भ में पुलिस थाना शाहपुर के प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।

राजस्व विभाग में एक लाख रिश्वत मामले में विजिलेंस को सौंपी जिम्मेदारी…

दो परिवारों के बीच खूनी झड़प…मामले को दर्ज कर जांच शुरू

ददाहू में नेत्र जाँच एवं शिशु रोग विशेषज्ञ ने जांचा 90 मरीजों का स्वास्थ्य

अनियंत्रित हो खाई में गिरी कार….स्कूल शिक्षक की मौत…अन्य गंभीर घायल 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons