Home / Crime/ Accident / अनियंत्रित हो खाई में गिरी कार….स्कूल शिक्षक की मौत…अन्य गंभीर घायल 

अनियंत्रित हो खाई में गिरी कार….स्कूल शिक्षक की मौत…अन्य गंभीर घायल 

अनियंत्रित हो खाई में गिरी कार….स्कूल शिक्षक की मौत…अन्य गंभीर घायल 

Ashoka time’s…14 October 23

राजधानी शिमला रोहड़ू उपमंडल के चिडग़ांव थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा पेश आया है हादसे में एक के मौत जबकि महिला सहित तीन अन्य घर बताई जा रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोहल स्कूल का स्टाफ एक कार में सवार होकर घर लौट रहा था। कार में एक स्कूल के दो शिक्षक, एक वाटर कैरियर (महिला) और एक स्थानीय व्यक्ति सवार था। थोड़ी दूरी पर कार (HP10A -9930) अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्य चलाया और घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने एक कार सवार को मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान हंस राज (55) पुत्र वर्ज़न दास निवासी चिडग़ांव के तौर पर हुई है। मृतक हंस राज रोहल स्कूल में हिंदी का लेक्चरर था। हादसे में बिहारी लाल (48) निवासी चिडग़ांव, प्रमिला (41) पत्नी निवासी हिंगोरी औऱ रविन्द्र (41) निवासी चिचवाडी घायल हैं। हादसे का शिकार हुई कार को रविन्द्र चला रहा था।

डीएसपी रोहड़ू चमन कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। सभी घायल उपचाराधीन हैं,उधर मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

एसडीएम, रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति व बांध के महाप्रबंधक के बीच समझौता बैठक

मानसून आपदा में बेहतरीन काम करने पर मुख्यमंत्री ने किया SDM गुंजीत को सम्मानित

स्वरोजगार अर्जन में अहम भूमिका निभा सकता है यूको आरसेटी-सुमित खिमटा 

सिरमौर जिला में जे.बी.टी के 86 पदों कोे बैचवाईज भरा जायेगा

उपायुक्त ने पंचायत कार्यों में अनियमितता,धन के दुरूपयोग के लिए हल्लां पंचायत की प्रधान को पद से हटाया

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons