10.9 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

ददाहू में नेत्र जाँच एवं शिशु रोग विशेषज्ञ ने जांचा 90 मरीजों का स्वास्थ्य

Ashoka time’s…14 October 23 

श्री साई हॉस्पिटल , नाहन द्वारा पंचायत भवन ददाहू में मुफ्त जाँच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर के माध्यम से बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई और मरीजों की नेत्र जाँच की गयी । शिविर में पी जी आई चंडीगढ़ के अनुभवी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ नज़ाकत हुसैन द्वारा बच्चो की स्वास्थ्य जाँच के साथ ही उनकी माता पिता को बच्चों के स्वास्थ्य विषय पर जागरूक भी किया। साथ ही नेत्र जाँच विशेषज्ञ संजय कुमार ने क्षेत्रीय लोगों की आँखों की जाँच की। शिविर में क्षेत्र के लगभग 90 मरीजों की जाँच की गयी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। 

श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स की निदेशक डॉ दिनेश बेदी ने बताया की श्री साई अस्पताल नाहन के बच्चो के अनुभवी चिकित्सक अब नाहन में अपनी सेवाएं दे रहे है और अस्पताल में आँखों से सम्बंधित रोगों का इलाज किया जा रहा है। आज ददाहू में मुफ्त शिविर के माध्यम से लगभग 90 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा गया। उन्होंने बताया की श्री साई ग्रुप ऑफ़ हॉस्पिटल्स हमेशा सिरमौर वासिओं को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधा पहुंचने में तत्पर है इसी कड़ी में अनुभवी बच्चो के डॉक्टर की सुविधा उपलब्ध की गयी है। उन्होंने कहा अब क्षेत्र के माता पिता को अपने बच्चों के किसी भी स्वास्थ्य परेशानी के लिए बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। अब अपने क्षेत्र में ही पी जी आई चंडीगढ़ के अनुभवी शिशु रोग विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे है। साथ ही श्री साई अस्पताल नाहन में NICU की सुविधा 24×7 उपलब्ध है।साथ ही अस्पताल में नेत्रों से संबधित रोगों का इलाज विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है। मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशन अस्पताल में किये जा रहे है।

अनियंत्रित हो खाई में गिरी कार….स्कूल शिक्षक की मौत…अन्य गंभीर घायल 

एसडीएम, रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति व बांध के महाप्रबंधक के बीच समझौता बैठक

मानसून आपदा में बेहतरीन काम करने पर मुख्यमंत्री ने किया SDM गुंजीत को सम्मानित

स्वरोजगार अर्जन में अहम भूमिका निभा सकता है यूको आरसेटी-सुमित खिमटा 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles