18.4 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

तीसरे दिन भी नहीं मिला मां का इकलौता बेटा…यमुना में डूबने का मामला…

Ashoka Times…30 MAY 23

3 दिन बीत जाने के बाद भी यमुना में डूबे युवक का कोई पता नहीं चल पाया है आज भी गोताखोरों की एक टीम इस युवक को ढूंढने के लिए नदी में उतरे थे लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।

बता दें कि यमुना में डूबने वाला युवक एक मां का आखिरी सहारा था जो पांवटा साहिब में काम करने के लिए आया था और यमुना नदी नहाने के दौरान हादसे का शिकार हो गया।

पांवटा साहिब यमुना नदी में नहाते समय शनिवार देर शाम एक युवक डूब गया, जिसका रविवार को भी कुछ पता नहीं चल पाया है। रविवार को भी गोताखोरों की मदद से नदी में लापता हुए युवक की तलाश अब तक जारी है।

जानकारी के अनुसार संजय यादव (22) पुत्र राजपाल यादव निवासी बागपत सिंघावली उत्तर प्रदेश लाइट सजाने का काम करता है। वह पिछले 12 दिनों से अपने साथी सुखविंदर सिंह मोनू के साथ पांवटा साहिब के गुरुद्वारा साहिब में लाइट लगाने का काम कर रहे थे। शनिवार देर शाम संजय यादव अपने साथियों के साथ यमुना नदी में नहाने चला गया।

वही बताया जा रहा है कि संजय की माता उनके साथ रहती थी पिता का पहले ही देहांत हो चुका है अब परिवार में सिर्फ मां बची है जिसे उम्र भर जवान बच्चे की मौत के ग़म के साथ जीना होगा।

लाल ढंग पर हुआ सड़क हादसा 1 घंटे से जाम में फंसे हैं लोग… पढ़ें पूरी खबर 

कांस्टेबल विक्रमजीत बने 5वीं बार स्टेट चैंपियन…पावरलिफ्टिंग में बढ़ाई प्रदेश पुलिस की शान 

पुल से गिरी बस 10 की दर्दनाक मौत…गाते बजाते जा रहे थे श्रद्धालु चीखं पुकार में तब्दील  

21 वर्षीय युवक ने निगला जहर…पाई दर्दनाक मौत…परिवार में छाया मातम… 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles