18.4 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

दोस्त को बचाने नदी में समाएं सगे भाई …यमुना नदी में नहाते समय हादसा…

Ashoka Times…30 MAY 23

यमुना नदी में डूबने से 3 युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई जिसके कारण पूरे गांव में मातम का माहौल छाया हुआ है दुखद बात यह है कि दो सगे भाई भी दोस्त को बचाते वक्त इस हादसे का शिकार हुए हैं।

मामला सहारनपुर के नकुड़ गांव का बताया जा रहा है जहां पर गंगा दशहरे पर यमुना में नहाते वक्त डूब रहे दोस्त को बचाने के लिए दो सगे भाई भी नदी में बह गए। ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद तीनों के शव नदी से बरामद कर लिए गए। दो भाइयों व किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

इस बेहद दर्दनाक सूचना को मिलते ही एसपी देहात, एसडीएम, सीओ और तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। पुलिस द्वारा दोनों सगे भाइयों का पोस्टमार्टम कराया गया है। जबकि अनमोल के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।

बता दें कि मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में लोग गंगा दशहरे पर स्नान करने के लिए आए थे इस दौरान गांव रानीपुर का अनमोल (16) पुत्र नवीन गांव अघ्याना निवासी अपने दोस्त सागर उर्फ निक्की (15) और विक्की (20) पुत्रगण मांगेराम के साथ नदी में नहा रहा था।

इसी दौरान अनमोल डूबने लगा तो सागर और विक्की उसे बचाने लगे। बहाव तेज होने के कारण तीनों ही नदी में समा गए। तीनों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर आए ग्रामीणों ने जाल की व्यवस्था कर उनकी तलाश शुरू कराई।

उधर, एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि दोनों सगे भाइयों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जबकि अनमोल के परिजनों के इंकार करने पर बिना पोस्टमार्टम कराए शव उन्हें सौंप दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles