12.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

कांस्टेबल विक्रमजीत बने 5वीं बार स्टेट चैंपियन…पावरलिफ्टिंग में बढ़ाई प्रदेश पुलिस की शान

Ashoka Times…30 MAY 23

विक्रमजीत सिंह कॉन्स्टेबल हिमाचल प्रदेश पुलिस पांचवी बार पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप जीतकर अपने नाम कर ली। विक्रमजीत सिंह ने 105 किलोग्राम वर्ग में दो गोल्ड भी जीते हैं।

पांवटा साहिब स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पांवटा के पुलिस थाना माजरा के पुलिस कॉन्स्टेबल विक्रम जीत सिंह ने 2 गोल्ड मेडल जीत कर पांवटा के साथ साथ सिरमौर ज़िले का नाम रोशन किया है। बता दे कि विक्रम जीत सिंह ने 105 किग्रा वर्ग में पांचवी बार पावरलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीता।इससे पहले भी विक्रमजीतसिंह 4 बार स्टेट पावर लिफ्टिंग में चैंपियनशिप जीत चुके हैं।

इस दौरान उनके साथ सिरमौर जिले के शेप अप फिटनेस तरूवाला जिम के ट्रेनर जगदीप सिंह ने भी 2 गोल्ड मेडल 66 किग्रा कैटेगरी में जीते इसके अलावा केवल धीमान ने सिल्वर मेडल 74 किग्रा केटेगरी में हासिल किया। इस प्रतियोगिता में कांस्टेबल विक्रम जीत सिंह ने सबसे भारी वेटलिफ्ट उठाई उन्होंने प्रदेश में सबसे अधिक 290 किलोग्राम वेट उठा कर सबको चकित कर दिया। यह प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रेयत में सम्पन्न हुई।

अब विक्रमजीत सिंह जल्द ही अगस्त महीने में सीनियर नेशनल चैंपियनशिप उत्तराखंड में प्रदेश को रीप्रजेंट करेंगे, उत्तराखंड में होने वाले सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए सेलेक्शन होने के बाद इस प्रतियोगिता में भाग लेने जाएंगे। इस दौरान कॉन्स्टेवल विक्रमजीत सिंह ने कहा हरियाणा में भी ऑल इंडिया पुलिस एथलेटिक्स मीट होने जा रही है उसमे भाग लेने के लिये लीवर प्रदेश पुलिस की ओर से रिप्रेजेंट करेंगे हालांकि उन्होंने कहा कि इसके लिए उच्च अधिकारियों की परमिशन बेहद जरूरी रहेगी जिसके लिए वह जल्द ही अप्लाई करेंगे ।

कॉन्स्टेबल विक्रमजीतसिंह ने कहा कि युवाओं को भी अधिक से अधिक खेल प्रतियोगिताओं में सामने आना चाहिए ताकि नशे जैसी बीमारियों से बचा जा सके उन्होंने कहा कि नेचुरल डाइट के साथ बॉडीबिल्डिंग करनी चाहिए सिंथेटिक पाउडर्स का कम से कम इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

पुल से गिरी बस 10 की दर्दनाक मौत…गाते बजाते जा रहे थे श्रद्धालु चीखं पुकार में तब्दील 

उपभोक्ताओं को जून माह में 11 किलो आटा व 5 किलो चावल…विभाग द्वारा अल्टीमेट जारी

उप-मुख्यमंत्री 4 जून पहुंचेंगे रेणुका….विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं का भी करेंगे लोकार्पण

डॉक्टर्स स्ट्राइक पर…मरीज झेल रहे परेशानी…OPD में नहीं मिलेंगे डॉक्टर…

घटिया सामग्री मिलाने पर MC ठेकेदार को नोटिस जारी…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles